Betul Accident : पंखा फ्लाईओवर पर दो ट्रक भिड़े, एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

On: December 8, 2025 7:46 AM
Follow Us:

Betul Accident : बैतूल के पंखा फ्लाईओवर पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे दो ट्रकों की तेज टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक बुरी तरह घायल हुआ, जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से लोहे का भारी लोड लेकर इंदौर की ओर जा रहा ट्रक अपने आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। आगे वाले वाहन के चालक ने फ्लाईओवर पर अचानक ब्रेक लगा दिए थे। तेज रफ्तार और ओवरलोड के चलते पीछे आ रहा ट्रक चालक वाहन संभाल नहीं सका और टक्कर हो गई।


ड्राइवर केबिन में फंसा, आगे वाला ट्रक छोड़कर फरार

धक्का इतना जोरदार था कि लोहा लदा ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने काफी मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला।
इधर, दुर्घटना के बाद आगे वाले ट्रक का चालक और उसका कंडक्टर गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकले, जिससे उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।


पुलिस और राहत दल तुरंत पहुंचे

सूचना मिलने पर साईखेड़ा पुलिस, फोरलेन अथॉरिटी और एनएचएआई की 1033 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद रात 12:36 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल की पहचान दिनेश पिता रामदास आहके, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिजादेही (चिचोली) के रूप में हुई है। उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें पाई गई हैं। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।


फरार चालक और कंडक्टर की तलाश

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे वाले ट्रक के चालक और कंडक्टर की खोज शुरू कर दी है। दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस फ्लाईओवर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की तैयारी में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment