Betul Samachar :मुख्य आरोपी शिवम उर्फ लाला गिरफ्तार, गंज थाना क्षेत्र में व्यापारी पर हमले का मामला गरमायापुलिस ने आरोपित का जुलूस निकाला, चार साथी अब भी फरार

On: December 6, 2025 11:23 AM
Follow Us:

Betul Samachar : बैतूल। गंज थाना क्षेत्र में व्यापारी राहुल हिरानी पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के मुख्य आरोपी शिवम उर्फ लाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को थाना पुलिस ने आरोपी को सोनाघाटी क्षेत्र से पकड़कर थाना ले जाते समय उसका जुलूस निकाला, ताकि लोगों में संदेश जाए कि ऐसे अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

चार आरोपी अब भी फरार

हमले में शामिल अन्य चार आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। टीम लगातार छापेमारी कर रही है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुराना आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी शिवम उर्फ लाला का नाम पहले भी गंभीर वारदातों में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि व्यापारी पर किया गया हमला भी उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का हिस्सा है।


कैसे हुआ था हमला?

2 दिसंबर की रात व्यापारी राहुल हिरानी पान की दुकान के पास खड़े थे। उसी दौरान आरोपी लाला का किसी अन्य लोगों से विवाद चल रहा था। इस दौरान लाला ने व्यापारी की कार का शीशा तोड़ दिया।
कार का कांच टूटने पर व्यापारी ने विरोध जताया, जिसके बाद लाला ने बेसबॉल बैट जैसे डंडे से व्यापारी पर हमला कर दिया। उसके साथ मौजूद साथियों ने भी मारपीट में साथ दिया।

हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुए थे।


सीसीटीवी फुटेज से हुई गिरफ्तारी

एसडीओपी सुनील लाटा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज ने लाला की पहचान पक्की कर दी। उसी आधार पर उसे सोनाघाटी से गिरफ्तार किया गया।
लाटा ने बताया कि आरोपी पर पहले से तीन गंभीर केस दर्ज हैं। बाकी फरार साथियों की पहचान की जा रही है।


पुलिस बोली—कड़ी कार्रवाई होगी

गंज थाना पुलिस का कहना है कि यह हमला कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ की गंभीर घटना है। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से भी अपील की गई है कि फरार आरोपियों से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment