Betul News : बैतूल बाजार पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

On: December 4, 2025 11:01 AM
Follow Us:

Betul News : बैतूल बाजार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बडोरा मंडी से चोरी हुए करीब 10 लाख रुपए मूल्य के ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिर्फ 48 घंटे में बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में की गई।

फरियादी संजू सलाम ने 2 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका ट्रैक्टर (एमपी 48 ZB 6298) और ट्रॉली बडोरा मंडी से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 502/25, धारा 305(B) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और डीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्धों से पूछताछ की और मिली गोपनीय सूचनाओं पर लगातार काम किया।

जांच के दौरान मिलानपुर टोल टैक्स के आगे हवाई पट्टी के पास पुलिस को एक संदिग्ध ट्रैक्टर दिखाई दिया। रोककर पूछताछ की गई तो चालक की पहचान विशाल पिता स्व. सुखदेव तुमडाम (23), निवासी किला खंडारा, बैतूलगंज के रूप में हुई। पूछताछ में चोरी की पुष्टि होने पर पुलिस ने विशाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंजना धुर्वे, उनि नरेंद्र सिंह ठाकुर, सउनि रमन कुमार धुर्वे, सउनि संजय कलम, प्रआर प्रहलाद उइके, आर. अरुण लौवंशी, आर. माखन पाल और आर. विशाल यादव का सक्रिय योगदान रहा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन को सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा करते समय सुरक्षा उपायों का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने में दें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों की जागरूकता अपराध रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment