Zone Level Youth Festival 2025: जोन लेवल यूथ फेस्टिवल 2025 में चमकी बैतूल की पीएम श्री जे.एच. कॉलेज की माइम टीम, पहली बार नेशनल में एंट्री

On: December 1, 2025 10:54 AM
Follow Us:

Zone Level Youth Festival 2025: बैतूल। पीएम श्री जे.एच. कॉलेज की माइम टीम ने औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) में संपन्न हुए जोन लेवल यूथ फेस्टिवल 2025 में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ टीम ने इतिहास रचते हुए सीधे राष्ट्रीय मंच पर जगह बनाई, जिससे जिले में उत्साह की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता 29 नवंबर को पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुई। रविवार को जब टीम बैतूल पहुँची, तो छात्रों और शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

‘लड़कियां कमजोर नहीं’—थीम ने जीता दिल

टीम की प्रस्तुति पूरी तरह महिला शक्ति पर केंद्रित थी। मूकाभिनय में यह दिखाया गया कि त्रेता और द्वापर जैसे पौराणिक काल से लेकर आज के समय तक महिलाओं ने किस तरह अत्याचार झेले, और जब अन्याय हद से आगे बढ़ा, तब उन्होंने अपने साहस और शक्ति के बल पर अत्याचार का अंत किया। प्रस्तुति ने आत्मनिर्भरता, हिम्मत और जागरूकता का स्पष्ट संदेश दिया।

28 यूनिवर्सिटी के बीच बाजी मारी

इस आयोजन में पाँच राज्यों की 28 यूनिवर्सिटी ने भाग लिया था। कठिन प्रतिस्पर्धा में भी बैतूल की टीम ने अपनी सशक्त अभिव्यक्ति और प्रस्तुति की साफ़ग़री से निर्णायकों को प्रभावित किया।

कलाकारों की बेहतरीन टीमवर्क ने दिलाई जीत

मूकाभिनय का निर्देशन लक्की इंगले और सोनू कुशवाह ने किया। मंच पर करन धाड़से, विवेक पवार, ऋषि कापसे, समीर वाड़ीवा, विष्णु धुर्वे और प्रेरणा सातपुते ने अपने दमदार और नियंत्रित अभिनय से प्रस्तुति को जीवंत बनाया।
संगीत संयोजन सागर पांसे और अर्जुन धाड़से ने किया, जिसने प्रदर्शन की ऊर्जा को और बढ़ाया।

पर्दे के पीछे की टीम भी रही खास

इस सफलता की नींव तैयार करने में सोनू कुशवाहा, लक्की इंग्ले, रोहित कहार, भूपेंद्र मालवी, अक्षय मालवी और अमोल नागले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा नेताराम रावत, दिशा राठौर, रीतिशा खड़से, राज चंदेलकर, प्रतिभा कासदेकर, तनीषा गोहे, सुमित अहीरवार, अमित, पंकज नागले, प्रवीण परिहार, अंकित अंबुलकर, कुंज सरले, पीयूष लोनारे, अमन उइके, महादेव बेठे, विक्रम पहाड़े, आशीष ईडपाची और विन्नू धुर्वे ने भी टीम को मजबूत बनाने में शानदार सहयोग दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment