Betul News: बैतूल जिला जेल में बंदी की मौत, रिहाई से कुछ दिन पहले उठाया आखिरी सांस

On: November 29, 2025 8:01 AM
Follow Us:

Betul News: बैतूल जिला जेल में सजा काट रहे एक कैदी की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरावती घाट क्षेत्र के 42 वर्षीय प्रकाश बाबूराव के रूप में हुई है। प्रकाश को अपने चाचा की गैर-इरादतन हत्या के मामले में सात साल की कैद की सजा हुई थी और वह करीब साढ़े पांच साल से जेल में बंद था। उसकी रिहाई अच्छे आचरण के आधार पर कुछ ही दिनों में होने वाली थी।

सीने में दर्द उठा और अस्पताल ले जाते ही मौत

जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार, शनिवार सुबह प्रकाश सफाई कार्य के लिए जेलकर्मी राकेश पांडे के साथ जेल परिसर से बाहर गया था। वहीं उसे अचानक तेज सीने में दर्द महसूस हुआ। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रिहाई की तैयारी कर चुका था बंदी

सूत्रों के मुताबिक, प्रकाश अपनी जल्द होने वाली रिहाई को लेकर उत्साहित था। उसने अपने कपड़े और जूते तक धोकर अलग रख दिए थे। बताया जाता है कि प्रकाश को अमरावती घाट बस स्टैंड पर लक्ष्मण नामक व्यक्ति की मौत के मामले में गैर-इरादतन हत्या (धारा 304 भाग-2) के तहत दोषी ठहराया गया था।

पुलिस अब मौत के कारणों की जांच में जुटी है, जबकि जेल प्रशासन घटना को प्राकृतिक कारणों से हुई मौत बता रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment