Betul Ki Khabar : यशराज उइके की मौत का मुद्दा विधानसभा में उठेगा, विधायक ने परिजनों को दिया आश्वासन

On: November 22, 2025 10:44 AM
Follow Us:

Betul Ki Khabar : बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में एमबीबीएस छात्र यशराज उइके की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों की चिंताओं को विधानसभा तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके ने यशराज के परिवार से मुलाकात कर कहा कि वे इस मामले को सदन में उठाकर पूरी जानकारी और जवाब मांगेंगी।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डी.डी. उइके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक गंगा उइके और अन्य स्थानीय नेता बासन्या गांव पहुंचे। सभी ने यशराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से बातचीत की।

परिवार ने नेताओं को ज्ञापन सौंपकर ग्वालियर में पढ़ाई के दौरान हुई यशराज की रहस्यमयी मौत की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment