Betul Ki Khabar: कोतवाली थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से घर में आग, लाखों का नुकसान

On: November 22, 2025 8:36 AM
Follow Us:

Betul Ki Khabar: बैतूल के सदर इलाके में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना शास्त्री वार्ड के ढीमर मोहल्ले में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सालीग राम नानकार के घर में हुई। हादसे के समय घर के लोग मजदूरी पर बाहर गए थे। घर में मौजूद छोटे बेटे कार्तिक ने धुआं देखकर पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की।

फायर ब्रिगेड को सूचना तो दे दी गई, लेकिन संकरी गलियों और अतिक्रमण ने राहत कार्य में बड़ी बाधा खड़ी कर दी। बड़ी फायर गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद छोटी वाहन को बुलाकर आग पर काफी मशक्कत के बाद नियंत्रण पाया गया। देरी के कारण नुकसान काफी बढ़ गया।

आगजनी में कपड़े, अनाज, दस्तावेज सहित पूरा घरेलू सामान जल गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment