Betul Ki Khabar: मुलताई बस स्टैंड की दुकानों पर 20 लाख का बकाया, नगर पालिका ने दिया अल्टीमेटम—नहीं भरा किराया तो दुकानें होंगी सील

On: November 21, 2025 9:55 AM
Follow Us:

Betul Ki Khabar: मुलताई नगर पालिका ने बस स्टैंड परिसर में स्थित दुकानों के लंबे समय से लंबित किराये को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। करीब 20 लाख रुपये के बकाया पर कार्रवाई के लिए नगर पालिका ने दुकानदारों को अंतिम चेतावनी जारी की है। कई बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान न होने पर अब सख्त कदम उठाने की तैयारी है।

3 दिन में किराया जमा नहीं किया तो सीलिंग कार्रवाई

राजस्व शाखा की ओर से जारी पत्र (क्रमांक 1705) में दुकानदारों को तीन दिनों के भीतर बकाया किराया जमा करने और दुकानें नवीनीकृत कराने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा में भुगतान नहीं करने वाले दुकानों को सील कर दिया जाएगा तथा मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

एक दिन में 70 हजार की वसूली

नोटिस सार्वजनिक होने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा और केवल एक दिन में 70 हजार रुपये का किराया वसूला गया। राजस्व प्रभारी संतोष शिवहर ने बताया कि कई दुकानदारों पर एक-एक लाख रुपये तक का बकाया है। समय पर राशि जमा न करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

राजस्व प्रभावित, विकास कार्य अटके

नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि दुकान किराये से मिलने वाला राजस्व शहर के विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। लगातार बढ़ते बकाये से राजस्व व्यवस्था बाधित हो रही थी, इसलिए अब सख्त वसूली की जरूरत पड़ी।

नगर पालिका ने दुकानदारों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा कर अपने व्यापार को सीलिंग कार्रवाई से बचाएं। जल्द ही सभी दुकानों की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment