Betul Ki Khabar: बैतूल में उत्कृष्ट डिजिटलाइजेशन कार्य करने वाले चार बीएलओ सम्मानित, विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में दिखाई सक्रियता

On: November 21, 2025 7:20 AM
Follow Us:

Betul Ki Khabar: बैतूल जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चार बीएलओ को सम्मानित किया गया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने इन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आमला विधानसभा के दो बीएलओ ने बनाया रिकॉर्ड

आमला क्षेत्र में मतदान केंद्र क्रमांक 250 के बीएलओ और शिक्षक दीपक वर्मा ने अपनी विधानसभा में सबसे पहले 100% डिजिटलाइजेशन पूरा कर उदाहरण पेश किया। इसी क्षेत्र के मतदान केंद्र 160 की बीएलओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता पवार ने भी पूरा कार्य समय पर पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

मुलताई विधानसभा के बीएलओ भी रहे अग्रणी

मुलताई विधानसभा में मतदान केंद्र 200 की बीएलओ सत्यभामा कवड़कर और मतदान केंद्र 201 की बीएलओ मीना चढ़ोकार ने भी शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा कर अपनी विधानसभा को अग्रणी स्थान दिलाया।

कलेक्टर ने की कार्य की सराहना

सम्मान समारोह में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि इन बीएलओ की लगन और सक्रियता अन्य सभी बीएलओ के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आमला के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया और मुलताई के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजीव कहार की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद सहित निर्वाचन शाखा के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment