Betul News: बैतूल जिले में सोमवार को सड़क दुर्घटनाएँ हुईं, जिनमें एक युवक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पहला हादसा साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के उमनपेड जोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मास्कोल उमर के रहने वाले 29 वर्षीय सुनील कल्याण सिंह को टक्कर मार दी।
हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम के पायलट हरीश गोहे और सैनिक दुर्गेश चौकीकर मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी दुर्घटना मुलताई–बैतूल हाईवे पर मोहि के पास हुई। यहाँ नीले रंग की स्कोडा कार (एमपी 28 ZE 1478) ने मोहि निवासी 40 वर्षीय गोलू तयबाडे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गोलू के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






