Youth Suicide Case : हाईवे किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, खंडवा निवासी की हुई पहचान

Follow Us:

Youth Suicide Case : बैतूल शहर के मिलानपुर जोड़ के पास मंगलवार को नेशनल हाईवे किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, कृषि विज्ञान केंद्र की बाड़ के पास करीब 14 फीट ऊंचे पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब तलाशी ली, तो युवक की जेब से एक पर्ची बरामद हुई, जिसमें उसके भाइयों के मोबाइल नंबर लिखे थे। इसी के आधार पर युवक की पहचान खंडवा निवासी रिंकू साबनेरे के रूप में हुई।

कुछ दिनों से था परेशान
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक का ससुराल वरुड में है और वह पिछले चार-पांच दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान वह भिलट बाबा के दर्शन करने भी गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिंकू पिछले कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहा था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसके पास से एक महिला और बच्चे की फोटो भी बरामद हुई है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, परिजनों से मिली जानकारी में कुछ विरोधाभास सामने आए हैं, जिसके चलते मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

फिलहाल शव को जिला अस्पताल के कियरचिरी स्थित मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment