Woman Suicide Case : आमला में महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

Follow Us:

पति-पत्नी विवाद और आर्थिक तंगी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Woman Suicide Case : बैतूल जिले के आमला शहर के वार्ड नंबर-1 में एक महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद और आर्थिक तंगी को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। आमला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान वार्ड नंबर-1 निवासी नीलू नागले (30) पत्नी विजय नागले के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात नीलू ने अपने घर में जहरीले पदार्थ सल्फास का सेवन कर लिया। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को महिला के सिरहाने से सल्फास की एक डिब्बी भी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि मृतका बर्तन मांजने का काम करती थी और अक्सर देर से घर लौटती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाली रात महिला करीब 12:30 बजे अपने पति के पास से बच्चों को लेने पहुंची थी, जिसके बाद देर रात सल्फास खाने की बात सामने आई।

मृतका का पति शहर के एक होटल में काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घर में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है।

मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment