Tapti Sarovar in Multai : मुलताई के ताप्ती सरोवर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

On: March 15, 2026 7:12 AM
Follow Us:

Tapti Sarovar in Multai : बैतूल जिले के मुलताई शहर स्थित ताप्ती सरोवर के दसवां घाट पर रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सरोवर घाट पर पहुंचे लोगों ने पानी में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाट के किनारे एक जोड़ी जूते भी पड़े हुए मिले थे। जूते देख लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद आसपास देखने पर सरोवर के पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से शव को सरोवर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक किसी अन्य क्षेत्र का भी हो सकता है।

पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ताप्ती सरोवर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक कब और कैसे सरोवर तक पहुंचा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment