Multai Crime News : मुलताई में नाबालिग से छेड़छाड़ व धमकी का मामला: आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

On: April 18, 2026 5:48 AM
Follow Us:

Multai Crime News : मुलताई (बैतूल)। नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में मुलताई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी रितिक विश्वकर्मा उसे लगातार फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से परेशान कर रहा था तथा बातचीत के लिए दबाव बना रहा था।

सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी थी। साथ ही उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

घेराबंदी कर गांव से किया गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम ससुन्द्रा में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 17 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment