Social Service News : बिसनूर अग्निकांड : चार परिवारों की गृहस्थी राख, लायंस क्लब मुलताई ने पहुंचाई राहत सामग्री

Follow Us:

Social Service News : बिसनूर में बुधवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड ने चार परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया। बाजार चौक क्षेत्र में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई कच्चे मकान और परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत धोटे परिवार के भूसे के ढेर से हुई थी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से आसपास फैल गई और कई घर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में पीड़ित परिवारों का अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, नगदी, जरूरी दस्तावेज, ट्रैक्टर, बाइक, साइकिल सहित दैनिक उपयोग का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने भोजन और जरूरी जरूरतों का संकट खड़ा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही लायंस क्लब मुलताई के सदस्य तुरंत राहत कार्य में जुट गए। क्लब द्वारा तेल, नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया, गेहूं, चावल, दाल, बर्तन, दवाइयां, प्लास्टिक डिब्बे, बोतलें, साड़ियां, पुरुषों के कपड़े, चादर और कंबल सहित आवश्यक राहत सामग्री एकत्रित कर गांव पहुंचाई गई। सदस्यों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

क्लब सदस्यों ने कहा कि प्राकृतिक और आकस्मिक आपदाओं के समय समाज और सामाजिक संगठनों का दायित्व है कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। लायंस क्लब ने अपनी सामर्थ्य अनुसार तत्काल राहत पहुंचाने का प्रयास किया है और आगे भी सहयोग जारी रखने की बात कही है।

इस सेवा कार्य में नमन अग्रवाल, योगेश पटेल, अभिषेक अग्रवाल, हेमंत शर्मा, नीरज ठाकरे, दीपेश बोथरा, सचिन ठाकुर, डॉ. संदीप बर्डे, रवि खाड़े, जयेश संघवी, प्रकाश खड़के, आशीष जैन, महेश नायक, उमंग अग्रवाल, अश्विनी धोटे, शोभित भार्गव, सुनील जैन, राजेश पाठक, रमेश आजाद एवं रूपेश जैन सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

ग्रामीणों ने लायंस क्लब के इस मानवीय सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment