NEET UG 2026 : बैतूल में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई NEET (UG) परीक्षा, 2500 परीक्षार्थी शामिल

Follow Us:

NEET UG 2026 : बैतूल। जिले में मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET (UG) रविवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैतूल शहर और बैतूल बाजार में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर करीब 2500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आए और सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए।

परीक्षा के लिए गर्ल्स एमएलबी स्कूल गंज, गर्ल्स कॉलेज, पीएम श्री कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय बैतूल, एमएलबी हायर सेकेंडरी स्कूल और संदीपनी स्कूल बैतूल बाजार को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जहां प्रवेश से पहले दस्तावेजों की सघन जांच की गई। साथ ही मेटल डिटेक्टर के जरिए स्क्रीनिंग के बाद ही छात्रों को अंदर जाने की अनुमति दी गई।

जिला प्रशासन ने परीक्षा की निगरानी के लिए मकसूद अहमद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे परीक्षा पूरी तरह व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से कराई जा सके। वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा भी प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।

हर केंद्र पर हुई वीडियोग्राफी
परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई। प्रशासन ने सुरक्षा, अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि NEET (UG) देशभर में एमबीबीएस, बीडीएस सहित अन्य मेडिकल और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षा है। इसी परीक्षा के आधार पर सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों का आवंटन किया जाता है, जिससे यह देश की सबसे अहम प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment