Multai Police : सूदखोरी से परेशान युवक ने खाया जहर, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Follow Us:

Multai Police : मुलताई। अत्यधिक ब्याज और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मुलताई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उधार की रकम पर भारी ब्याज मांगने और मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मामला मृतक कृष्णराव बारंगे से जुड़ा है, जिन्होंने ग्राम चौथिया निवासी नरेश पाठेकर से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार मूल रकम के साथ भारी ब्याज की मांग कर रहा था।

परिजनों के मुताबिक मृतक अब तक करीब एक लाख रुपए ब्याज के रूप में चुका चुका था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी बार-बार फोन कर और घर पहुंचकर पैसों की मांग करता था। वह गाली-गलौज कर बेइज्जती करता था और घर से उठवा लेने जैसी धमकियां भी देता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मृतक पर लगातार मानसिक दबाव बना रहा था। वह उसे “पैसे नहीं दे सकते तो जाकर मर जाओ” जैसी बातें कहकर प्रताड़ित करता था। लगातार तनाव और अपमान से परेशान होकर कृष्णराव बारंगे ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच के आधार पर मुलताई थाना पुलिस ने आरोपी नरेश पाठेकर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment