MP News : Mohan Yadav, Jagdish Devda और Krishna Gaur शनिवार को Betul पहुंचे। उन्होंने गंज स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Hemant Khandelwal के निवास पहुंचकर उनकी पुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुंचे और सीधे गंज स्थित खंडेलवाल निवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सुरभि के निधन पर शोक व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि खंडेलवाल परिवार ने सुरभि की बहुत सेवा की। सुरभि बचपन से ही अस्वस्थ थीं, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के बिछड़ने का दुख हमेशा गहरा होता है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना की।
सड़क मार्ग से पहुंचे उपमुख्यमंत्री देवड़ा
इससे पहले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर भी बैतूल पहुंचे और खंडेलवाल निवास जाकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री देवड़ा सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
प्रदेशभर के नेताओं का आना जारी
सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद से बैतूल में प्रदेशभर के नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और कार्यकर्ता खंडेलवाल निवास पहुंचे और दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सुरक्षा और हेलीपैड की व्यवस्थाएं स्थानीय प्रशासन द्वारा संभाली गईं।






