Fire Brigade : मुलताई के पिपरिया में गेहूं की फसल में लगी आग, 4 एकड़ फसल जलकर खाक

On: March 29, 2026 7:44 AM
Follow Us:

Fire Brigade : मुलताई। क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 4 एकड़ फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आग किसान हेमराज चिकाने के खेत में लगी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने किया प्रयास, नहीं मिली सफलता
घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम के ड्राइवर धनराज पवार, गिरीश पिपले और सुमित पूरी की तत्परता से आग पर काबू पाया गया।

बड़ा नुकसान टला
फायर टीम की समय पर कार्रवाई से पास ही किसान इमरत चिकाने की 3 से 4 एकड़ में काटकर रखी गेहूं की खरई को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

किसानों में चिंता, मुआवजे की मांग
इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है। प्रभावित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment