ग्रामीण बेटियों को मिल रही निशुल्क अग्निवीर ट्रेनिंग
Betul Today News : ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को सेना में भर्ती के लिए तैयार करने हेतु निशुल्क अग्निवीर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवतियों को शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और अनुशासन संबंधी विशेष तैयारी कराई जा रही है।
कुपोषण पर कलेक्टर का सख्त एक्शन
जिले में कुपोषण की स्थिति को लेकर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
माचना नदी को जलकुंभी मुक्त बनाने अभियान
माचना नदी में फैली जलकुंभी को हटाने के लिए प्रशासन और नगर पालिका द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। नदी को स्वच्छ और जल प्रवाह सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों और श्रमिकों की मदद ली जा रही है।
बीजेपी ने बदले 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है।
ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद मामले को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है।
देश, प्रदेश और बैतूल की हर बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए ताप्ती दर्शन के साथ।
