Suspicious Death Betul : बैतूल: सोनाघाटी में वेल्डर की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिला शव

Follow Us:

Suspicious Death Betul : बैतूल शहर के सोनाघाटी इलाके में एक 45 वर्षीय वेल्डर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तमिलनाडु के कुप्पा नाथन निवासी कुमार रंगन के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में अकेले रहकर काम करते थे।

दो दिन से बंद था कमरा, बढ़ी आशंका
जानकारी के अनुसार, कुमार रंगन सोनाघाटी स्थित कौशल इंजीनियरिंग में वेल्डर के रूप में कार्यरत थे। मकान मालिक ने देखा कि उन्होंने लगातार दो दिनों से कमरे का दरवाजा नहीं खोला, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। बुधवार सुबह उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

दरवाजा तोड़कर मिला शव
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी मौजूदगी में कमरे का बंद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कुमार रंगन मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस के अनुसार, शव दीवार के सहारे टिका हुआ था और शरीर बाईं ओर झुका हुआ मिला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी बैतूल पहुंच गए हैं।

जांच जारी, कारण स्पष्ट नहीं
प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment