Betul Suicide News : निर्माणाधीन जेल के पास जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

On: March 11, 2026 6:58 AM
Follow Us:

Betul Suicide News : बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के कढ़ाई इलाके में निर्माणाधीन जिला जेल के पास जंगल में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हर्रावाड़ी निवासी सुनील उर्फ अपाचे (करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग पांच वर्षों से कढ़ाई क्षेत्र में अपने ससुराल में रह रहा था और किशन यादव के भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था।

शराब पीने का था आदी

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक सुनील शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था और काफी हंगामा कर रहा था। इसके बाद वह सो गया था।

सुबह जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

बुधवार सुबह निर्माणाधीन जेल के पास जंगल में एक पेड़ पर गमछे के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment