Betul Suicide News : Betul district के Shahpur थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। इस घटना में युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए Hamidia Hospital भोपाल रेफर किया गया है।
पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय देवेश वर्मा उर्फ गौतम, पिता नर्मदा प्रसाद वर्मा, ग्राम सुहागपुर ढाना का निवासी है। सुहागपुर ढाना से जामपानी गांव में एक बारात गई थी। इसी शादी समारोह में देवेश का साहिल वर्मा और उसके साथियों से पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। इसके बाद देवेश घर लौट आया और गुस्से में आकर उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
पहले शाहपुर, फिर बैतूल से भोपाल किया रेफर
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे गंभीर हालत में Shahpur Community Health Center लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में हालत नाजुक होने के कारण शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया।
एंबुलेंस में दर्ज किया गया बयान
शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने एंबुलेंस में ही उसका बयान दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि देवेश वर्मा Mandideep की एक निजी कंपनी में काम करता है और होली की छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था।






