Betul Suicide Case : बैतूल में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Follow Us:
किराए के मकान में पंखे से लटकी मिली 22 वर्षीय दीपिका पवार, पुलिस जांच में जुटी

Betul Suicide Case : बैतूल शहर में वसंत पेट्रोल पंप के पास किराए के मकान में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान टिगरिया गांव निवासी दीपिका पवार के रूप में हुई है, जो पिछले ढाई साल से अपने पिता के साथ यहां रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, दीपिका नर्सिंग और सिलाई का काम करने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। शुक्रवार को उसके पिता रोज की तरह कोसमी स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी पर गए हुए थे।

दिन में पिता ने दीपिका को कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। शाम तक उसका मोबाइल भी बंद आने लगा, जिससे पिता चिंतित हो गए। जब वे शाम को घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो दीपिका पंखे से फंदे पर लटकी हुई थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जांच अधिकारी वसंत आहके ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment