Betul Political News : बैतूल में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार: 7 नई विंग का गठन, 75 से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

On: March 14, 2026 5:58 AM
Follow Us:

Betul Political News : बैतूल जिले में आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए सात नई विंग का गठन किया है। पार्टी ने 11 प्रमुख पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जबकि 75 से अधिक कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। पार्टी का उद्देश्य गांव और वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना है।

पार्टी नेतृत्व के अनुसार इस सांगठनिक विस्तार का मुख्य लक्ष्य बैतूल जिले के हर गांव, वार्ड और गली तक पार्टी की जनहितकारी नीतियों को पहुंचाना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि इन मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

महिला, किसान और युवा विंग में नियुक्तियां

संगठन को मजबूत करने के लिए महिला विंग में श्रीमती मंजू छिपने को जिला अध्यक्ष और सुमन कुरनिया को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। किसान विंग में राकेश चाढोकर को जिला अध्यक्ष और उमेश चौरे को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं युवा विंग में आशीष ठाकरे को संगठन मंत्री और तरुण गायकवाड़ को सचिव नियुक्त किया गया है।

अन्य विंग के पदाधिकारी भी घोषित

पूर्व सैनिक विंग में हरिराम पवार को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि शिक्षा विंग की जिम्मेदारी संजय परपाचे को सौंपी गई है। अल्पसंख्यक विंग में फिरदौस खान को अध्यक्ष और बौद्धिक विंग में भरत सेन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया विंग में मनोज तायवाड़े को जिला प्रभारी बनाया गया है।

वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इन नियुक्तियों पर पार्टी के प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी, प्रदेश सचिव विजेंद्र चौहान, प्रदेश सहसचिव अजीज खान और यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष शिबू विश्वकर्मा शामिल हैं। इसके अलावा एडवोकेट शंकर पेंदाम, सपन कामला और जिला अध्यक्ष विनोद जगताप ने भी नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment