Betul Police Investigation : बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 मामलों में शामिल शातिर चोर गिरफ्तार

Follow Us:

Betul Police Investigation : बैतूल जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पहले से 11 मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को नरेरा निवासी अभिराम कुमरे ने बोरदेही थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अमन उर्फ चमन और रोशन उर्फ रोसू नागवत ने उनके घर से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी राधेश्याम बट्टी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गंज बैतूल निवासी रोशन उर्फ रोसू नागवत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और थाना गंज का निगरानी बदमाश भी है। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

टीआई राधेश्याम बट्टी ने बताया कि मामले का दूसरा आरोपी अमन उर्फ चमन करीब डेढ़ महीने पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसकी जमानत याचिका भी उच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी है।

पुलिस ने आरोपी रोशन उर्फ रोसू नागवत के कब्जे से चोरी की रकम में से 550 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी राधेश्याम बट्टी, एएसआई मिंतलाल धुर्वे, आरक्षक सचिन दीवानजी, रोहन उईके, राधेश्याम कुमरे सहित थाना गंज और बोरदेही पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से घरों और निर्माणाधीन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, मजबूत ताले उपयोग करने और नियमित निगरानी रखने की अपील की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment