Betul News : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य के चलते अप्रैल माह में कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसका सीधा असर बैतूल स्टेशन से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने इस रूट की कुल 14 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द करने का निर्णय लिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गोंदिया स्टेशन पर लाइन क्रमांक 5 (प्लेटफार्म-3) के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी कारण अप्रैल महीने में बैतूल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में संचालित नहीं किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस लगभग 20 दिन रहेगी निरस्त
ट्रेन नंबर 18237 बिलासपुर–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक पूरी तरह निरस्त रहेगी।
इसी तरह 18238 अमृतसर–बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।
गोंडवाना एक्सप्रेस की ये तिथियां रहेंगी प्रभावित
12410 निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
वहीं 12409 रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
समता एक्सप्रेस भी कई दिनों तक नहीं चलेगी
12807 विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल को रद्द रहेगी।
इसी तरह 12808 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर देखें
पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की भी अपील की है।






