Betul News : बर्राढाना अग्निकांड प्रभावितों से मिले आयोग सदस्य मंगल सिंह धुर्वे

Follow Us:
राहत शिविर पहुंचकर सुनी समस्याएं, बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री

Betul News : बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाशिंदा अंतर्गत बर्राढाना गांव में हुई भीषण आगजनी के बाद शुक्रवार को मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे ने प्रभावित क्षेत्र का विशेष दौरा किया। उन्होंने धारा 10 के तहत घटनास्थल का निरीक्षण कर आग प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत शिविर में उनकी समस्याएं सुनीं।

आयोग सदस्य धुर्वे ने आग से राख हुए घरों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो तथा सभी प्रभावित परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जाए।

दौरे के दौरान आगजनी से प्रभावित बच्चों को किताब, कॉपी और स्कूल बैग सहित पाठ्य सामग्री वितरित की गई, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। आयोग सदस्य ने कहा कि शासन इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और पुनर्वास कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ किए जाएंगे।

राहत शिविर में पीड़ित परिवारों ने आयोग सदस्य के सामने अपने नुकसान और समस्याओं को विस्तार से रखा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत सामग्री वितरण और पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, भैंसदेही एसडीएम अजीत मेरावी, तहसीलदार वसंत बर्खानिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment