Betul Crime News : Betul जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंडई खुर्द निवासी आरोपी रवि छेरकी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता ने 12 मार्च को शाहपुर थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोस्ती
थाना प्रभारी निरीक्षक Arvind Kumre ने बताया कि पीड़िता और आरोपी रवि छेरकी की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी का किशोरी के घर आना-जाना शुरू हो गया।
बताया गया है कि पीड़िता की उम्र 17 साल 11 महीने है और उसने पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि आरोपी रेत के डंपर पर कंडक्टर का काम करता है।

पुलिस अधीक्षक Virendra Jain के निर्देश पर नाबालिगों से जुड़े अपराधों में सख्ती बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Kamla Joshi और एसडीओपी Rajesh Tiwari के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।






