Betul Crime News : शराब नहीं देने पर ढाबा मैनेजर पर हमला, सिर पर फोड़ा कांच

Follow Us:

Betul Crime News : बैतूल शहर में देर रात एक ढाबा मैनेजर के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। शराब नहीं देने पर दो युवकों ने ढाबा मैनेजर के सिर पर कांच फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भारत भारती स्थित काका ढाबा की है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 2 बजे दो युवक काका ढाबा पहुंचे और वहां मौजूद मैनेजर जितेंद्र नायक (34) निवासी भारत भारती से शराब की मांग करने लगे। मैनेजर ने ढाबे में शराब नहीं होने की बात कही, जिससे दोनों युवक नाराज हो गए।

आरोप है कि युवकों ने पहले मैनेजर के साथ गाली-गलौज की और फिर लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने ढाबे के काउंटर पर रखा कांच उठाकर जितेंद्र नायक के सिर पर दे मारा। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मैनेजर को तत्काल रात करीब 2:30 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment