Betul Crime News : नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 10 दिन बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

On: March 12, 2026 9:47 AM
Follow Us:

Betul Crime News : बैतूल के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने वाले दिन ही पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी को करीब 10 दिन बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार 1 मार्च को बैतूल बाजार थाना में सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी।

ससुंद्रा जोड़ हाईवे के पास मिली थी पीड़िता

थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसी दिन नाबालिग बालिका को ससुंद्रा जोड़ हाईवे के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान बालिका ने पुलिस को बताया कि उमनपेठ निवासी ओमप्रकाश धुर्वे उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं।

मुखबिर की सूचना पर गांव से पकड़ा आरोपी

घटना के बाद आरोपी ओमप्रकाश धुर्वे लगातार पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। 10 मार्च की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर ग्राम उमनपेठ आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक रश्मि ठाकुर, महिला आरक्षक अंकिता शर्मा, आरक्षक नितिन चौहान, अनिरुद्ध यादव, माखनपाल (थाना बैतूल बाजार), प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विनोद साहू और सैनिक मुंशीलाल (थाना साईखेड़ा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment