Betul Accident News : गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसे युवक की मौत, 10 दिन बाद तोड़ा दम

On: April 23, 2026 6:45 AM
Follow Us:

Betul Accident News : बैतूल। शहर के वैष्णवी नगर क्षेत्र में 14 अप्रैल को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 38 वर्षीय युवक योगेश डांगे की मौत हो गई। वे पिछले 10 दिनों से भोपाल में उपचाररत थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बैतूल वापस ले आए, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, योगेश अपने घर में गैस सिलेंडर में पाइप लगा रहे थे। इसी दौरान पानी गर्म करने की तैयारी करते समय अचानक पाइप निकल गया और गैस का रिसाव शुरू हो गया। जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाया, आग तेजी से भड़क उठी और वे उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में योगेश करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे।

पड़ोसी महिला ने बचाने की कोशिश की
हादसे के दौरान पास में मौजूद एक पड़ोसी महिला ने साहस दिखाते हुए तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही अन्य लोगों को बुलाकर मदद पहुंचाई और परिजनों को सूचना दी।

भोपाल में चला इलाज, नहीं बच सकी जान
घटना के बाद पहले उन्हें जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया। वहां करीब 10 दिन तक इलाज चला, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ। अंततः परिजन उन्हें वापस बैतूल ले आए, जहां उनकी मौत हो गई।

परिवार में शोक की लहर
मृतक योगेश डांगे मूल रूप से टिमरनी के निवासी थे और बैतूल में अकेले रहकर ऑनलाइन कार्य करते थे। वे अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनकी मां साईखेड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता किसान हैं। इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment