Multai Fire News : मुलताई के बम्हनी में भीषण आग, 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक

On: April 12, 2026 11:16 AM
Follow Us:

तेज गर्मी में भड़की आग ने मचाई तबाही, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Multai Fire News : बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में रविवार दोपहर करीब 1 बजे भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सजन सिंह रघुवंशी, अमीर सिंह रघुवंशी और मोटू साहू के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अचानक आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

तेज गर्मी और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे लगभग 7 से 8 एकड़ में लगी गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि आसपास के अन्य खेतों में भी आग फैलने का खतरा बन गया था। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ड्राइवर भूपेंद्र राठौर और गिरीश पिपले की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के खेतों को जलने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई।

लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग
इस आगजनी में किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment