Betul Accident News : शादी से पहले बिखरे सपने: कार्ड बांटने निकली युवती की सड़क हादसे में मौत

On: April 12, 2026 6:29 AM
Follow Us:

शाहपुर बायपास पर ट्रैक्टर की टक्कर, 12 मई को होनी थी शादी, आरोपी चालक फरार

Betul Accident News : बैतूल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपनी शादी के कार्ड बांटने निकली एक युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बायपास की है।

मृतका की पहचान ऊषा उर्फ हीरा उईके (30) निवासी ग्राम गुरगुंदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मुलताई से लौटते समय रिश्तेदारों और परिचितों को अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांट रही थी। उसकी शादी आगामी 12 मई को तय थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाहपुर बायपास पर हाईवे से निकल रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कट पॉइंट पर उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हीरा के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हीरा उईके लोक सुविधा फाइनेंस में कार्यरत थी और टीवीएस शोरूम से भी जुड़ी हुई थी। शोरूम संचालक विनोद सुनारे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि चोट गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

परिवार के अनुसार, हीरा चार बहनों में सबसे बड़ी थी और उसका विवाह देवझिरी प्रभात पट्टन निवासी दिनेश धुर्वे से होने वाला था। शादी की तैयारियों के बीच अचानक आई इस दुखद खबर से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment