करीब आधा दर्जन ट्रेनें अब सेवाग्राम रूट से चलेंगी; यात्रियों को पहले से जानकारी लेने की सलाह
Betul Railway News : नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के चलते शुक्रवार से कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस परिवर्तन के कारण अब लगभग आधा दर्जन रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित बैतूल-नागपुर-वर्धा मार्ग के बजाय बैतूल, आमला, नरखेड़, चांदूर बाजार, बडनेरा होते हुए सेवाग्राम मार्ग से संचालित होंगी। इस अवधि में इन ट्रेनों का नागपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे के अनुसार, इस बदलाव के चलते कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से आमला स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिलेगी।
इन ट्रेनों का आमला में ठहराव
जारी जानकारी के मुताबिक, ट्रेन क्रमांक 07075 हैदराबाद-गोरखपुर प्रत्येक शनिवार को सुबह 08:48 बजे आमला पहुंचेगी और 08:49 बजे रवाना होगी। यह व्यवस्था 10 अप्रैल से 29 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन क्रमांक 07076 गोरखपुर-हैदराबाद प्रत्येक सोमवार को सुबह 03:39 बजे आमला पहुंचेगी और 03:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह सेवा 12 अप्रैल से 24 मई 2026 तक जारी रहेगी।
ट्रेन क्रमांक 05073 बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस हर बुधवार को सुबह 09:10 बजे आमला पहुंचेगी और 09:11 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन क्रमांक 05074 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को 11:38 बजे आमला पहुंचेगी और 11:39 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा, ट्रेन क्रमांक 06509 बेंगलुरु-दानापुर प्रत्येक गुरुवार को 10:56 बजे आमला आएगी और 10:57 बजे रवाना होगी, जबकि 06510 दानापुर-बेंगलुरु ट्रेन गुरुवार को रात 01:00 बजे आमला पहुंचेगी और 01:01 बजे प्रस्थान करेगी।






