Multai Transformer Accident : ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से झुलसा, नागपुर रेफर

On: April 6, 2026 9:44 AM
Follow Us:

मुलताई क्षेत्र के कुंडई गांव की घटना, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार

Multai Transformer Accident : मुलताई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंडई में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक मजदूर बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। 27 वर्षीय अतुल पुत्र श्रावण पठाड़े को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल के भाई गोपाल ने बताया कि अतुल गांव में ही सुरेंद्र करदाते के घर मजदूरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लग गया। हादसे में अतुल के हाथ, कंधे, सीने और पैर बुरी तरह झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने उसे पांढुरना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया है कि अतुल एक गरीब परिवार से है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। महंगे इलाज के कारण परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

परिजनों ने समाज और क्षेत्रवासियों से अतुल के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है। ग्रामीणों ने भी लोगों से आगे आकर इस कठिन समय में परिवार की मदद करने का आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment