Betul Suicide News : घर में फंदे पर लटकी मिली महिला, पांच बच्चों की मां ने उठाया आत्मघाती कदम

On: April 4, 2026 9:26 AM
Follow Us:

Betul Suicide News : बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ी पुलिस चौकी के ग्राम कनारा में शुक्रवार देर रात एक 46 वर्षीय महिला ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान मिटीया (46) पत्नी फतेह सिंह कवडे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उनके पति फतेह सिंह पानी पीने के लिए उठे थे। जब वे घर के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को साड़ी के फंदे से बल्ली पर लटका हुआ पाया। उस समय घर के अन्य सदस्य सो रहे थे।

पत्नी को इस हालत में देखकर पति ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद खेड़ी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राकेश सरेआम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैतूल भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के अनुसार, मृतका मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और एक बेटी शामिल हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि चारों बेटे बाहर मजदूरी करते हैं।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment