Betul News : बैतूल। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बैतूल जिले की चार नगरपालिकाओं—बैतूल, आमला, मुलताई और सारनी—में एल्डरमैन नियुक्त किए हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
नगर पालिका परिषद बैतूल में 6 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जिनमें रश्मि साहू, मनप्रीतसिंह (मिन्ना) अहलूवालिया, सावन्या शेषकर, नीतेश वर्मा, राजू सोनकपुरिया और कैलाश यादव शामिल हैं।
इसी तरह, नगर पालिका परिषद आमला में गोविंद बघेल, सपना सोनी, बसंत ओडुकले, गोपाल खतारे, सुरेखा मराठे और आरती पाटिल को एल्डरमैन बनाया गया है।
नगर पालिका परिषद मुलताई के लिए सुनीता नागले, बीना पंजाबी, श्यामू धोमने, प्रीतम सिसोदिया, राजू चौबे और नीलेश चांवरिया के नाम सूची में शामिल हैं।
वहीं, नगर पालिका परिषद सारनी में रमेश किशन पंवार, विनय मदने, सरोज विश्वकर्मा, सुनीता यादव, रमेश हारोडे और संजीत कुमार चौधरी को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

बताया गया है कि ये नियुक्तियां मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत की गई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर की कुल 46 नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त किए हैं।






