Suspicious Death : बैतूल में इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत, घर में सोते मिला शव

On: March 29, 2026 6:57 AM
Follow Us:

Suspicious Death : बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र दोपहर में घर पर सोया था, लेकिन शाम तक नहीं उठा। जब परिजनों ने उसे देखा तो घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रकाश उइके के रूप में हुई है। वह इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था। दोपहर में वह अपने घर पर सो रहा था। घर में ही उसकी किराना दुकान भी है। घटना के समय उसने अपने बड़े भाई को कुछ सामान लेने के लिए बैतूल भेजा था। उस दौरान घर में प्रकाश और उसके चाचा का लड़का मौजूद थे।

जगाने पर नहीं दिया कोई जवाब
शाम करीब 7 बजे जब बड़ा भाई वापस लौटा, तो चाचा के लड़के ने प्रकाश को जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद बड़े भाई राजू को बुलाया गया। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी सांसें नहीं चल रही थीं।

शरीर पड़ा मिला काला
सोनाघाटी चौकी प्रभारी उत्तम मस्तकार के मुताबिक, मृतक के चेहरे से लेकर सीने तक का शरीर काला पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया सांप के काटने या किसी अन्य अज्ञात कारण से मौत की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्रकाश के माता-पिता सेहरा में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment