Multai Road Accident :ससुन्द्रा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा: बस, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 3 गंभीर घायल

On: March 28, 2026 6:43 AM
Follow Us:

Multai Road Accident : मुलताई। नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम एक खतरनाक सड़क हादसा हो गया। साईखेड़ा थाना क्षेत्र के ससुन्द्रा चौराहे पर बस, आइशर ट्रक और पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 6:20 बजे हुआ। बैतूल से साईखेड़ा की ओर जा रहा एक आइशर ट्रक ससुन्द्रा चौराहे पर रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान मुलताई से बैतूल की ओर आ रही शर्मा बस, जो रायपुर से खाटूश्याम जा रही थी, अचानक ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से जा भिड़ी। इससे पिकअप पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पिकअप चालक सचिन राठौड़, शिवप्रसाद और उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं बस में सवार तीन यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद बस सड़क से नीचे उतर गई, लेकिन पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही साईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment