Multai Crime News : मुलताई में बेटे ने माता-पिता से की मारपीट, शराब के नशे में वारदात

On: March 26, 2026 7:24 AM
Follow Us:

Multai Crime News : मुलताई। नगर के पास ग्राम पारेगांव में एक पुत्र द्वारा अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर की है, जिसमें दोनों बुजुर्ग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेंद्र पिता मुन्ना सिंह खेत से गेहूं घर ले जाने की जिद कर रहा था। इस पर माता-पिता ने आपत्ति जताई, जिससे घर में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सुरेंद्र ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर दी।

घटना की सूचना पीड़ित के दूसरे पुत्र सुमेर उर्फ मुन्ना सिंह ने डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सहायता वाहन मौके पर पहुंचा और घायल बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी सुरेंद्र घटना के समय शराब के नशे में था। ग्रामीणों ने बताया कि वह पहले भी विवाद करता रहा है। परिजनों को आशंका थी कि वह गेहूं घर ले जाकर बेच सकता है, इसी कारण उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की थी।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment