Betul News : बैतूल कलेक्ट्रेट में ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ अभियान, 6 पदों का सामूहिक गायन

On: March 26, 2026 7:11 AM
Follow Us:

Betul News : बैतूल। गुरुवार (26 मार्च) को बैतूल कलेक्ट्रेट में ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सभी छह पदों का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों का शाल, श्रीफल और पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य करने की मांग
घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ने स्वतंत्रता संग्राम में देशभक्ति की भावना जागृत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इसके महत्व से परिचित कराने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। साथ ही उन्होंने स्कूलों में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य किए जाने का सुझाव भी दिया।

पीएम की प्रेरणा से हुआ आयोजन
जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राष्ट्रीय गीत के सभी छह पदों का सामूहिक गायन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र कपूर ने भी वंदे मातरम की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक गंगाबाई उईके, सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, अपर कलेक्टर वंदना जाट और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सुमित सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment