Betul News : बैतूल में वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान में 6 आरोपी गिरफ्तार

On: March 24, 2026 6:19 AM
Follow Us:

Betul News : बैतूल। कोतवाली पुलिस ने फरार और वारंटी आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने तीन स्थायी वारंट और तीन गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गणेश पांसे (38) निवासी देशबंधु वार्ड टिकारी, संजू उईके (22) निवासी प्रताप वार्ड टिकारी और विशाल उईके (27) निवासी भयावाड़ी शामिल हैं। खास बात यह रही कि संजू उईके के खिलाफ स्थायी और गिरफ्तारी दोनों तरह के वारंट लंबित थे।

वहीं, इसी अभियान के दौरान न्यायालय से जारी कैंसिल आदेश के आधार पर इंदिरा उर्फ ईंदु बारसे (40) निवासी छुरी पाढर और नितिन हजारे (35) निवासी विकास नगर गंज बैतूल के वारंट निरस्त किए गए।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक बसंत अहके, छत्रपाल धुर्वे, उत्तम मस्तकार, सहायक उप निरीक्षक राजेश मालवीय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराधों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment