Betul Construction Accident : नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा, बीम गिरने से महिला मजदूर की मौत

On: March 21, 2026 11:49 AM
Follow Us:

Betul Construction Accident : बैतूल। जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ में पंचायत निधि से बने नवनिर्मित पंचायती शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान दीवार तोड़ते समय छत का सीमेंट का बीम गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय छाया पति पंजाबराव के रूप में हुई है। हादसे में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। वहीं घायल मजदूर 58 वर्षीय डीका शेषराव का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पंचायत द्वारा करीब छह माह पहले 15 दुकानों वाला यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। दुकान आवंटन के बाद एक दुकानदार ने दीवार में दरार की शिकायत की थी, जिसके चलते मरम्मत का काम शुरू किया गया था।

मरम्मत के दौरान जैसे ही मजदूरों ने दीवार तोड़ना शुरू किया, दीवार तो पीछे की ओर गिर गई, लेकिन छत का भारी बीम महिला मजदूर पर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे ने कॉम्प्लेक्स के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह भवन हाल ही में तैयार हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment