Multai News : ताप्ती तट वाचनालय की दुर्दशा पर नपा सख्त, सफाई-मरम्मत के निर्देश; फिर से होगा शुरू

On: February 14, 2026 11:00 AM
Follow Us:

Multai News : मुलताई। ताप्ती तट स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर बने वर्षों पुराने वाचनालय की दुर्दशा को लेकर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र तिवारी को भी तत्काल स्थल पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वाचनालय के निचले हिस्से में अस्थायी शौचालय बना दिया गया था, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही थी। ताप्ती तट पर प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा असामाजिक तत्वों द्वारा वाचनालय के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दी गई थीं तथा परिसर में शराब की खाली बोतलें और कचरा फैला मिला, जिससे क्षेत्र की गरिमा प्रभावित हो रही थी।

नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने सीएमओ को तत्काल साफ-सफाई अभियान चलाने, अस्थायी शौचालय हटाने और भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ताप्ती तट नगर की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। साथ ही लंबे समय से बंद पड़े वाचनालय को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय भी लिया गया, ताकि विद्यार्थियों और पाठकों को अध्ययन की सुविधा मिल सके।

इसके अतिरिक्त वाचनालय परिसर में “नेकी की दीवार” स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है, जहां जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। नगर पालिका द्वारा शीघ्र मरम्मत कार्य पूर्ण कर वाचनालय को जनहित में फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment