Multai Crime News : मुलताई में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

On: January 16, 2026 10:49 AM
Follow Us:

Multai Crime News : नगर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस थाने के पीछे स्थित एक मकान में की गई, जहां से लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं।

पुलिस को अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर बैतूल और मुलताई पुलिस के साथ आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से विभिन्न ब्रांडों की बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान मौके से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे अवैध शराब के स्रोत, नेटवर्क और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई फिलहाल जारी है और जब्त की गई शराब की गिनती व जांच प्रक्रिया की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही जब्त शराब की कुल मात्रा और आरोपी के खिलाफ दर्ज की जाने वाली धाराओं की जानकारी सामने आ सकेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच बस्ती क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। इसे लेकर कई बार शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन अब जाकर प्रशासन ने ठोस कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है।

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment