Kartik Purnima: मुलताई। सोनेगांव से शुरू हुई 30 दिन की दिंडी यात्रा का बुधवार को ताप्ती नगरी में भव्य समापन हुआ। इस धार्मिक यात्रा में गांव के बुजुर्गों ने युवाओं को परंपरा, संस्कृति और आस्था के महत्व से अवगत कराया। पूरे महीने रोजाना सुबह गांव में भजन-कीर्तन के साथ दिंडी यात्रा निकाली जाती रही।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दिंडी यात्रा ताप्ती सरोवर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर ताप्ती माता की परिक्रमा लगाई। यात्रा के नगर प्रवेश पर जगह-जगह ग्रामीणों और भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पूर्व सरपंच विजय पारखे, किशोर पारखे, शंकर पारखे, मनोहर कवड़कर, ग्रामोत्थान जन कल्याण समिति के रविशंकर पारखे, संतोष पारखे और बीआर पाटनकर ने बताया कि यह दिंडी यात्रा गांव की सुख-शांति, समृद्धि और धार्मिक एकता की कामना के लिए हर साल कार्तिक मास में निकाली जाती है। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाया जा रहा है।
यात्रा में बेनी पारखे, श्यामराव उघड़े, पंजू चिल्हाटे, रामराव पारखे, कुंडलिक फाटे, कैलाश फाटे, श्यामराव दरवाई, कारू जी दरवाई, जगन्नाथ पारखे, गंगाराम फाटे समेत कई श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन भजनों से भक्ति की अलख जगाई।
समापन अवसर पर विजय पारखे ने दही-लाही का प्रसाद वितरण किया, वहीं किशोर पारखे ने भोजन प्रसादी का आयोजन कर यात्रा का मंगल समापन कराया।






