Betul Samachar: संजय यादव बने बैतूल युवा कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष, नजदीकी मुकाबले में प्रदीप कोकाटे को हराया

On: November 7, 2025 6:11 AM
Follow Us:

Betul Samachar: बैतूल। बैतूल जिले में गुरुवार को युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए। कड़े मुकाबले में संजय यादव ने बाज़ी मारते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद अपने नाम किया। उन्हें कुल 10,668 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कोकाटे को 9,986 वोट मिले। दोनों के बीच 682 मतों का अंतर रहा।

अन्य प्रत्याशियों में कमलेश यादव को 1,135, राहुल परते को 520, विपुल पवार को 73 और तुलसी उइके को 68 वोट मिले।

कुल 22,583 मतदाता इस चुनाव में पंजीकृत थे, जिनमें से 133 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत अप्रैल में की गई थी। इसके बाद ऑनलाइन नामांकन हुए और एक महीने तक सदस्यता अभियान चलाया गया।

सूत्रों के अनुसार, संजय यादव को निलय डागा का करीबी माना जा रहा है, जबकि प्रदीप कोकाटे को पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और हेमंत वागड़ी का समर्थन प्राप्त था।

जिला अध्यक्ष पद के साथ ही अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित किए गए। जितेंद्र सिंह इवने और योगेश एरुकू (सारणी) को युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव, जबकि दिगंबर पारदी (आमला) को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

विधानसभावार पदाधिकारियों में —

प्रीतेश गंगारे को बैतूल विधानसभा अध्यक्ष,
धर्मेंद्र ब्रह्मा भलावी को घोड़ाडोंगरी विधानसभा अध्यक्ष,
महेश थोतेंकर को भैंसदेही विधानसभा अध्यक्ष,
सचिन लिखितकर को मुल्ताई विधानसभा अध्यक्ष और
यशवंत हुडे को आमला विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्तियाँ पूरी कर ली गई हैं। इन नतीजों के साथ बैतूल युवा कांग्रेस का नया संगठन अब सक्रिय रूप से काम करने के लिए तैयार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment