Betul News: आठनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त

On: October 30, 2025 6:29 AM
Follow Us:

Betul News: बैतूल। आठनेर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ दो दिनों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पानी की बोतलों के पीछे छिपाई गई 198 पेटी अंग्रेजी शराब एक ट्रक से जब्त की और ट्रक चालक राजेंद्र उर्फ राजा साहू (50) को गिरफ्तार किया। उसका साथी किशोर आर्य मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम नेवरालोंडु निवासी मानिकराव धोटे के घर से 275 पेटी देसी-अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 22.68 लाख रुपए बताई जा रही है।

अगले दिन पुलिस ने एक और ठिकाने पर छापा मारकर शराब की बड़ी खेप जब्त की। कुल मिलाकर दो दिनों में 50 लाख रुपए से अधिक मूल्य की शराब बरामद की गई है।

मामले में एक आरोपी गिरफ्तार है, जबकि किशोर आर्य, मुकेश आर्य और मानिकराव धोटे अब भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि तस्करी नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment