Betul News: मुलताई न्यायालय के बाहर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लात घुसे, किया ब्लेड से हमला

On: October 29, 2025 9:48 AM
Follow Us:

Betul News: मुलताई। मंगलवार दोपहर मुलताई न्यायालय परिसर के सामने उस समय हंगामा मच गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, वहीं विवाद के दौरान एक युवक ने ब्लेड से हमला कर दूसरे को घायल कर दिया।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर झगड़ा शांत कराया। बताया जा रहा है कि यह विवाद रजिस्ट्री से जुड़े पुराने जमीन मामले को लेकर हुआ था। दोनों पक्ष मंगलवार को न्यायालय पहुंचे थे, जहां बाहर बातचीत के दौरान ही कहासुनी बढ़ गई और बात हिंसक झगड़े में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह मारपीट करीब 10 मिनट तक चली। अचानक एक युवक ने जेब से ब्लेड निकालकर सामने वाले पर वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद की जड़ जमीन की रजिस्ट्री को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment